फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने सात साल की बच्ची को काटा, मालकिन पर एफआईआर

विज्ञापन
घायल आश्वी।
विज्ञापन
गुडंबा। मायापुरी कॉलोनी स्थित बजरंग विहार में पालतू कुत्ते ने सात साल की बच्ची पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के पेट में गहरा जख्म कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने कुत्ते की मालकिन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में आईटी मैनेजर राजकमल की बेटी आश्वी (7) कक्षा दो की छात्रा है। राजकमल के मुताबिक, नौ नवंबर की सुबह करीब 8:30 बजे उनकी बेटी घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान कॉलोनी निवासी अर्चना गुप्ता अपने पालतू कुत्ते को लेकर वहां से गुजर रही थीं। आरोप है कि तभी कुत्ते ने आश्वी पर हमला कर दिया और उसके पेट में गहरा जख्म कर दिया। बेटी की चीख सुनकर राजकमल घर से बाहर आए।
राजकमल का आरोप है कि उक्त कुत्ता पहले भी कई लोगों को काटकर घायल कर चुका है। घटना के दिन ही उन्होंने 112 पर सूचना दी थी। पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने नौ नवंबर को गुडंबा थाने में तहरीर दी थी। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार को कुत्ते की मालकिन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें