फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जिस पालतू कुत्ते के लिए सगी बहनों ने दे दी जान, उसने भी तोड़ा दम; घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 27 Dec 2025 11:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में जिस पालतू कुत्ते के लिए सगी बहनों ने अपनी जान दे दी, उसने भी दम तोड़ दिया। घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
राधा और जिया की फाइल फोटो, डॉग की भी मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में जिस पालतू कुत्ते के लिए दो बहनों ने सुसाइड कर लिया, उसकी भी शनिवार की सुबह मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मची हुई है। दो बहनों की मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

विज्ञापन


मामला पारा थाना क्षेत्र के जलालपुर दौदाखेड़ा का है। यहां की रहने वाली दो सगी बहनों राधा सिंह (25) और जिया उर्फ शानू (22) ने बुधवार को फिनायल पी लिया। इलाज के दौरान देर रात पहले बड़ी बहन राधा की मौत हो गई। वहीं बृहस्पतिवार दोपहर को छोटी बहन जिया ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इस हृदयविदारक घटना के बाद शनिवार की सुबह करीब 7 बजे परिवार के पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते टोनी की भी मौत हो गई। बड़े भाई नीरज उर्फ वीर सिंह के अनुसार, दोनों बहनें मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। 15 दिनों से बीमार चल रहे पालतू कुत्ते की हालत को लेकर अत्यधिक तनाव में आ गईं। 
विज्ञापन


इसी के चलते दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया। इन मौतों से इलाके में शोक की लहर फैल गई। कॉलोनीवासियों का कहना है कि यह बेहद मार्मिक संयोग है। पहले दोनों बहनों की मौत हुई। अब पालतू कुत्ता भी चल बसा। 

नीरज ने बताया कि जहां पर दोनों बहनों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, पालतू कुत्ते का भी विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक ही घर से एक साथ दो अर्थियां उठने का दृश्य देख हर आंख नम हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें