फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीईटीः 9,180 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
पीईटी के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में दोनों पालियों को मिलाकर 76.03 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा के लिए दोनों पालियों में कुल 38,304 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 29,124 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 9,180 अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र औसत रहा।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई। आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इसमें पंजीकृत 19,152 अभ्यर्थियों में से 14,551 उपस्थित रहे, जबकि 4,601 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में उपस्थिति 75.98 फीसदी रही। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई। इसमें भी 19,152 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 14,573 परीक्षा में शामिल हुए और 4,579 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में उपस्थिति का प्रतिशत 76.09 रहा। अभ्यर्थियों ने बताया कि सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए। पाठ्यक्रम का गहराई से अध्ययन करने वालों ने परीक्षा को आसान बताया।

इतिहास, विज्ञान और गणित के सवालों ने परखी तैयारी
लखनऊ। परीक्षा में इतिहास के प्रश्नों में मगध साम्राज्य की पहली राजधानी, तंजावुर के बृहदेश्वर मंदिर का निर्माण कराने वाले चोल शासक और दिल्ली सल्तनत के पहले राजवंश के बारे में पूछा गया। इसके अलावा त्रिपिटक में शामिल ग्रंथों और बाणभट्ट की संस्कृत रचना हर्षचरित से संबंधित सवाल भी आए।
विज्ञापन

विज्ञान के प्रश्नों में कमरे के तापमान पर द्रव अवस्था में रहने वाली अधातु और मानव शरीर में आयोडीन की आवश्यकता से जुड़े सवाल शामिल रहे। गणित में एक नाव को धारा के विपरीत और अनुकूल दिशा में चलने में लगने वाले समय के आधार पर दूरी निकालने, संख्याओं का औसत बढ़ने पर नया औसत ज्ञात करने जैसे सवाल पूछे गए। कुल मिलाकर प्रश्नपत्र में विषयों की विविधता के साथ अभ्यर्थियों की तथ्यात्मक जानकारी और गणनात्मक क्षमता की परीक्षा हुई।
चलाई गईं स्पेशल ट्रेनें और अतिरिक्त बसें
परीक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनें और अतिरिक्त बसें भी चलाई गईं। आलमबाग, कैसरबाग व अवध बस स्टेशन से अतिरिक्त बसें 24 घंटे उपलब्ध रहीं। इससे भीड़-भाड़ की स्थिति नहीं रही। दूसरी ओर रविवार को गाड़ी संख्या 05008 लखनऊ-गोरखपुर स्पेशल लखनऊ जंक्शन से रात 8:55 बजे व बादशाहनगर से रात 9:28 बजे रवाना हुई, जो गोरखपुर तड़के चार बजे पहुंचेगी। इसके अलावा 04236 लखनऊ प्रयागराज संगम, 04238 लखनऊ वाराणसी स्पेशल, 04242 लखनऊ वाराणसी स्पेशल आदि भी चलाई गईं।

पीईटी के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

पीईटी के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

पीईटी के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

पीईटी के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

पीईटी के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

पीईटी के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

पीईटी के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

पीईटी के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

पीईटी के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

पीईटी के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

पीईटी के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

पीईटी के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

पीईटी के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

पीईटी के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

पीईटी के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

पीईटी के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

पीईटी के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

पीईटी के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

पीईटी के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

पीईटी के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

पीईटी के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

पीईटी के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

पीईटी के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

पीईटी के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

पीईटी के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

पीईटी के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें