फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी 2025: दूसरे दिन पकड़े गए 21 सॉल्वर और नकलची, सबसे ज्यादा गाजीपुर में; 77 फीसद अभ्यर्थी हुए शामिल

Sun, 07 Sep 2025 10:00 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

PET 2025: प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में दूसरे दिन 77 फीसद अभ्यर्थी शामिल हुए। दोनों दिन का मिलाकर कुल 31 सॉल्वर पकड़े गए। 
विज्ञापन
परीक्षा के बाद रेलवे स्टेशनों पर लगी भीड़।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधिनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को दूसरे दिन आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में 21 सॉल्वर व नकलची पकड़े गए। इस तरह दो दिन की परीक्षा में कुल 31 सॉल्वर व नकलची पकड़े गए। वहीं आज की परीक्षा में 77 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए।रविवार को आयोग की ओर से 48 जिलों के 1,479 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। आयोग की ओर से परीक्षा निष्पक्षतापूर्वक व पारदर्शी तरीके से आयोजित कराने के लिए कई स्तर पर सतर्कता, सजगता की गई थी।

विज्ञापन


आयोग द्वारा सभी अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक (फोटो व आइस) कैप्चर कराया गया, जिससे परीक्षा में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक डाटा से मिलान किया गया। इसमें गड़बड़ी मिलने पर संदिग्धों को कड़ाई से जांच की गई तो विभिन्न केंद्र पर 21 सॉल्वर पकड़े गए। इसके साथ ही आयोग की ओर से परीक्षा कार्य में लगे सभी कार्मिकों की बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की गई थी। आयोग की ओर से रविवार को आयोजित परीक्षा में 77 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। आज पहली पाली में कुल 486909 अभ्यर्थी उपस्थित, 146090 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 490282 उपस्थित और 142717 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे।

शाहजहाँपुर में चयनित 06 परीक्षा केन्द्रों के बाढ़ग्रस्त होने के कारण आयोग द्वारा 06 नए परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे, जिन पर कुल उपस्थिति 76.20 फीसदी रही है। परीक्षा की निगरानी के लिए आयोग मुख्यालय व 48 जिला मुख्यालय पर कमांड व लाइव सीसीटीवी कंट्रोल रूम की स्थापना की गई थी। वहीं अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए बस और अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था भी शासन की ओर से की गई थी।
विज्ञापन


यहां पकड़े गए 21 सॉल्वर
आयोग के अनुसार आज की परीक्षा में कुल 21 सॉल्वर पकड़े गए। पहली पाली में 9 गाजीपुर में 01, ग़ाज़ियाबाद 01, बुलंदशहर 01, लखनऊ 01, मिर्जापुर 02, प्रयागराज 01, वाराणसी 01 तथा जालौन में 01 सॉल्वर पकड़े गए।दूसरी पाली में 12 सॉल्वर व नकलची पकड़े गए । इसमें प्रयागराज में 01, सहारनपुर- 01, बुलंदशहर- 01, जालौन- 01, आगरा- 01 कन्नौज- 01, हापुड़ - 01, आंबेडकर नगर- 01 मथुरा- 01 अलीगढ़- 01, अयोध्या- 01 तथा शाहजहांपुर में 01 को अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़ा गया है। इस सम्बन्ध में सम्बन्धित थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें