लखनऊ। बीबीएयू में बुधवार को सेंटर फॉर पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की ओर से व्यक्तित्व विकास विषय पर 10 दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईपीएस डॉ. बीपी अशोक ने कहा कि व्यक्तित्व विकास आपको व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों ही तरह से सर्वश्रेष्ठ बनने में मदद करता है। यह आत्मविश्वास, लचीलापन और अनुकूलनशीलता जैसे गुणों का निर्माण करता है, जो आपको मानसिक एवं व्यावहारिक तौर पर बेहतर व सबसे अलग बनाते हैं।
कुलपति प्रो. एसके द्विवेदी ने कहा कि व्यक्तित्व का विकास जीवनपर्यंत चलने वाली प्रक्रिया है। इससे बौद्धिक क्षमता, शारीरिक क्षमता, कुछ कर दिखाने की क्षमता व किसी भी व्यक्ति का समग्र विकास संभव है। सकारात्मक सोच, सात्विक आहार व विचार के माध्यम से काफी हद तक व्यक्तित्व निखारा जा सकता है।