लखनऊ। गैंगस्टर एक्ट के मामले में भागे चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी मो. निजाम को कैसरबाग पुलिस ने मंगलवार रात सफेद बारादरी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी निजाम मूलरूप से बलरामपुर के सादुल्लनगर के रहमतपुर गांव का रहने वाला है। मौजूदा समय में वह मड़ियांव इलाके में रह रहा था। उसके खिलाफ कैसरबाग, हजरतगंज, विकासनगर, वजीरगंज, गोंडा और बलरामपुर थानों में चोरी के नौ मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गोंडा के मनकापुर थाने में वर्ष 2024 में गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद से वह भागा चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।