फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आरपीएफ के खिलाफ ऑटो चालकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जंक्शन स्टेशन की आरपीएफ टीम के खिलाफ ऑटो चालकों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। आरपीएफ पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए डीआरएम से मामले की शिकायत भी की गई।
विज्ञापन

चालकों का कहना है कि कैबवे पर पार्किंग टिकट होने के बावजूद आरपीएफ कार्रवाई कर रही है। हालांकि, आरपीएफ इंस्पेक्टर ने आरोपों को खारिज करते हुए आरपीएफ एक्ट के तहत कार्रवाई की बात कही है।

जंक्शन पर इन दिनों ऑटो, ओला-ऊबर टैक्सी चालक परेशान हैं। चालकों ने शाही टेंपो-ऑटो टैक्सी ओनर्स एसोसिएशन के बैनर तले प्रदर्शन किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार राय के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

चालक आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि जंक्शन के कैबवे पर जाने के दौरान पार्किंग टिकट होने के बावजूद पटरी पार करने व अवैध वेंडिंग की धाराओं में उनका चालान किया जा रहा है। राजू ने आरोप लगाया कि आरपीएफ की टीम चालान के नाम पर अवैध वसूली का दबाव बना रही है। प्रति आटो तीन से चार हजार रुपये मांगे जा रहे हैं।



एसोसिएशन के पदाधिकारी नरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि आरपीएफ कर्मी ऑटो चालकों को बेवजह परेशान कर रहे हैं। इसकी शिकायत आरपीएफ कमांडेंट चंद्रमोहन मिश्र से की जाएगी। एसोसिएशन की ओर से डीआरएम गौरव अग्रवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

खुलेआम हो रही अवैध वेंडरिंग
डीआरएम को भेजे ज्ञापन में लिखा गया कि जंक्शन पर खुलेआम अवैध वेंडरिंग हो रही है। परिसर में ठेले, खोमचे लगाए जा रहे हैं। मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों के नीचे पान-मसाले की दुकानें लग रही हैं, लेकिन आरपीएफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन




एसोसिएशन के आरोप बेबुनियाद हैं। स्टेशन पर अराजक तत्वों को रोकने के लिए आरपीएफ लगातार प्रयासरत है। अवैध वेंडरों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
अमित कुमार राय, आरपीएफ इंस्पेक्टर, लखनऊ जंक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें