फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तस्करी की सूचना देने वालों को मिलेगा ये इनाम, पहचान भी रखी जाएगी गुप्त

Wed, 21 Mar 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
सोना या अन्य वस्तुओं की तस्करी की सूचना देने वालों को सीमा शुल्क विभाग उसकी कीमत का 20 फीसदी इनाम देगा। इसके साथ ही सूचना देने वाले का नाम और पहचान गुप्त रखी जाएगी। यह बातें मुख्य आयुक्त सीमा शुल्क उप्र, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड केसी गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में कहीं। उन्होंने केंद्रीय भवन के 11वें तल पर स्थित कार्यालय का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


मुख्य आयुक्त सीमा शुल्क केसी गुप्ता ने कहा, विभाग ने 2017-18 में 267 मामलों में 28.40 करोड़ रुपये वसूले। यह 2016-17 में वसूले गए 14.46 करोड़ से लगभग दोगुना है। उन्होंने बताया कि अब तक 13.50 करोड़ रुपये मूल्य का 45 किलो सोना जब्त किया गया है। इसमें से मुगलसराय स्टेशन पर एक व्यक्ति से 3.45 करोड़ का 11.23 किलो सोना पकड़ा गया था।

अमौसी एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ान में सीट के नीचे 36 लाख रुपये का तीन किलो सोना पकड़ा था। एक अन्य मामले में 38.79 लाख का 1.25 किलो सोना भी बरामद किया था। इसके अलावा 3.75 करोड़ की 1.5 लाख किलो विदेशी सुपाड़ी भी पकड़ी गई थी।
विज्ञापन


इस दौरान तस्करी में लिप्त 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि जनता सहयोग करे तो तस्करी पर अंकुश लगाया जा सकता है। इसके लिए विभाग की वेबसाइट या कार्यालय आकर सूचना दी जा सकती है। जानकारी सटीक होने पर उसे इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें