फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली संकट से त्रस्त लोग उपकेंद्र में घुसे, हंगामा

Tue, 23 Jun 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के कई इलाकों में बीते रविवार रात बिजली संकट गहराया। राजाजीपुरम सेक्टर-11, एफ, डी ब्लॉक व आलमनगर इलाके के लोग रात 9 बजे से 1 बजे तक बिजली न मिलने से परेशान थे। नाराज लोगों ने राजाजीपुरम न्यू उपकेंद्र में घुसकर हंगामा किया। उपकेंद्र में मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें शांत किया। कर्मचारियों ने ओवरलोड को फ्यूज उड़ने का कारण बताया। मरम्मत के बाद सुबह साढ़े चार बजे आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

नाका के रनीगंज तिराहे पर रखे ट्रांसफार्मर में रात 12 बजे आग लगने से बशीरतगंज, दुर्विजयगंज, रानीगंज में 4 घंटे बिजली नहीं आई। वहीं, गोमतीनगर के विनयखंड में केबल बक्सा जल गया। इससे उपभोक्ता रात 2 से सुबह 5 बजे तक बिजली ठप रहने से परेशान हुए।
इसी तरह एफसीआई सहित कई उपकेंद्रों में भी रात में बिजली आपूर्ति बाधित रही। नाका परिक्षेत्र व्यापार मंडल ने सोमवार को एक्सईएन सुशील कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने फर्जी जेई-एसडीओ और उनके ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें