फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर 'एक' हुई सपा-भाजपा: ईदगाह पर बधाई देने पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश, साथ में नजर आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Sat, 22 Apr 2023 05:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ईद का पर्व पूरे हर्षोल्लास और परंपरागत तरीके से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज पढ़कर पूरे मुल्क के लिए तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।
विज्ञापन
ईदगाह पर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे देश में ईद परंपरागत तरीके से और हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। मुस्लिम समाज के लोगो ने शनिवार सुबह ईदगाह और मस्जिदों में नमाज पढ़कर मुल्क की तरक्की और अमन के लिए दुआएं मांगी।

विज्ञापन


लखनऊ में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ईदगाह पर मुस्लिम समाज के लोगों को बधाई देने के लिए पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ कई पदाधिकारी मौजूद रहे।



सीतापुर जिले में ईद उल फितर का त्यौहार पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। ईदगाह में सुबह नौ बजे नमाज अदा की गई। सभी ने मुल्क में अमन-चैन कायम करने और तरक्की की दुआ मांगी।
विज्ञापन


सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को खुशियों के त्योहार मुबारकबाद दी। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी लगातार गश्त करते रहे।

बलरामपुर जिले में ईद का पर्व जिले में परंपरागत तरीके से मनाया जा रहा है। सुबह जामा मस्जिद में लोगों ने ईद की नमाज पढ़कर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी और बाद में गले लगकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें