फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट से तो लोग त्रस्त हैं ही, जनता पर उससे ज्यादा मार भाजपा की गलत नीतियों कीः अखिलेश

Tue, 23 Jun 2020 01:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि कोरोना संकट से तो लोग त्रस्त हैं ही, जनता पर उससे ज्यादा मार भाजपा राज की गलत नीतियों की पड़ रही है। बेरोजगारी व आर्थिक मार से मध्य वर्ग के लोग बुरी तरह पीड़ित हैं। अखिलेश ने कहा कि डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आम लोगों के साथ किसानों को भी चोट पहुंच रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम लगभग रोज ही बढ़ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिरने पर भी भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम घटते नहीं हैं। इसका बड़ा कारण भाजपा सरकार द्वारा भारी टैक्स लगाना भी है।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि अचानक लॉकडाउन व उसके बाद भी तमाम प्रतिबंधों के चलते दो करोड़ छोटे और मझोले दुकानदारों के सामने आजीविका की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। इनकी दुकानों से करीब दस करोड़ लोगों के परिवार जुड़े हैं। अब इनके सामने भुखमरी के हालात हैं। छोटे-मझोले व्यापारियों की दुकानों में जो कच्चा-पक्का माल जमा था, सब नष्ट हो गया।

हजारों करोड़ का स्टॉक बर्बाद हो गया। दुकानें बंद होने से सामान की बिक्री नहीं हुई, पुरानी उधारी भी नहीं निबटाई जा सकी। वहीं, समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चौ. लौटनराम निषाद ने सोमवार को 11 जिला व महानगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी तैयारी में जुटने के दिए निर्देश

अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं-नेताओं से कहा कि अभी से 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय रखें। उन्होंने प्रवासी श्रमिकों के लिए किए गए राहत कार्यों का भी ब्यौरा लिया। अखिलेश ने वीडियो कॉलिंग से बात कर प्रयागराज के युवा नेता देव बोस और राजू बनारस से जनसमस्याओं की जानकारी ली। राजू बनारस ने कहा कि फीस की समस्या से अभिभावक परेशान हैं।

उन्होंने अपनी बेटी से भी मिलाया। प्रयागराज के मेजा क्षेत्र के शिव कैलाश ने बताया कि सभी लोग साइकिल से यात्रा कर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। अखिलेश ने कालपी के सैफ को श्रमिकों के लिए किए गए कामों के लिए बधाई दी। मेरठ के गुलशन राणा और एटा के युवा नेता सागर यादव ने कहा कि युवा कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय हैं। औरैया और कन्नौज के सीमावर्ती गांव रामगढ़ पुरवा आशा के मोहित यादव खेतों में पंप से सिंचाई कर रहे थे।

उन्होंने दिखाया कि नहर में पानी नहीं है। गांव के लोग परेशान हैं। मोहित ने अपने खेत से ही अखिलेश यादव से बात की। अखिलेश ने कुछ लोगों से लैंडलाइन फोन पर भी बात की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें