फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी : बारातियों को नशे में धुत देख दुल्हन का चढ़ा पारा, किया शादी से इन्कार

Mon, 04 Mar 2019 08:46 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाराबंकी
विज्ञापन
bride
विज्ञापन
एक वैवाहिक समारोह में द्वाराचार के समय बारातियों द्वारा शराब के नशे में हंगामा करने से नाराज दुल्हन ने विवाह करने से ही इंकार कर दिया। रात भर दुल्हन के मान-मनौव्वल का दौर चला। इसके बावजूद उसके तैयार न होने पर बारात बिन दुल्हन के वापस लौट गई। मामला थाने पहुंचा, तो पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराते हुए किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात एक वैवाहिक समारोह का आयोजन किया गया था। यहां पर जब बारात पहुंची तो उसमें शराब के नशे के कारण बारातियों से लड़की पक्ष के लोगों से मामूली विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। इस बात का पता जब दुल्हन को चला तो उसने यह कहते हुए विवाह करने से इंकार कर दिया कि उसे शराबियों के घर दुल्हन बनकर नहीं जाना है। 

दुल्हन व उसके परिवारीजनों के विवाह करने से इंकार पर रिश्तेदार व ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का काम शुरू किया लेकिन बात न बनी। इसके बाद मामला थाने पहुंचा जहां पर पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया है। एसओ प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि वर व कन्या पक्ष ने आपस में बात कर एक दूसरे का सामान वापस कर दिया और कार्रवाई न करने की बात कही इस पर पुलिस ने सुलह करवा दिया है। एसओ ने बताया कि बारातियों के शराब के नशे में होने के विवाद के चलते यह विवाह टूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें