फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आलमबाग बाजार में सड़क खोदाई से लोग परेशान

Fri, 11 Sep 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आलमबाग बाजार में सड़क खोदाई के बाद मिट्टी न हटाए जाने से हुआ कीचड़।
विज्ञापन
लखनऊ। बारिश के दौरान रोड कटिंग पर रोक के बावजूद आलमबाग की नटखेड़ा रोड बाजार में नाले के लिए खोदाई से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। क्षेत्रीय पार्षद और व्यापारियों ने इस पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

खोदाई के बाद मिट्टी पूरी तरह नहीं हटाई गई, जिससे बारिश में सड़क पर कीचड़ फैल गया है। लोगों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। व्यापारी नेता मनीष अरोड़ा ने बताया कि सड़क से मिट्टी हटा दी जाती तो समस्या नहीं होती। कीचड़ के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। नगर निगम में शिकायत कर समस्या दूर कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें