फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने कराई अपनी सेहत की जांच

विज्ञापन
​शिविर में जांच कराते लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। जनकल्याण समिति व मानवाधिकार जनसेवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में अभिषेक मेमोरियल पार्क, विवेक खंड 4 गोमतीनगर में मैक्स अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें डॉ. मंजरी, नर्सिंग स्टॉफ पीयूष, पवन ने ब्लड प्रेशर, बीएमआई, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर, कैल्सियम, यूरिक एसिड की जांच की।
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ. रिफत, डेंटल सर्जन डॉ. रश्मिका कपूर, डायटिशियन नोरीन फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अजय यादव ने परामर्श दिया। शिविर में समिति के अध्यक्ष वीके मिश्रा, सचिव रूप कुमार शर्मा, वीके पांडेय, एके खंडेलवाल, सुब्रत रॉय, एएल केसरवानी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
उधर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गायत्री नगर लखनऊ दक्षिण सेवा आयाम का निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर सुशांत गोल्फ सिटी में लगा। सेवाप्रमुख उदय भानु के नेतृत्व में लगे शिविर का शुभारंभ विभाग के सेवा प्रमुख सुभाष अग्रवाल ने किया। यहां बलरामपुर अस्पताल के पूर्व निदेशक डॉ. टीपी सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें