फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में गूंजा हर हर बम बम: शिव की उपासना में लीन नजर आई राम की नगरी, आस्था का उमड़ा सैलाब

Mon, 14 Aug 2023 10:53 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या में सावन के छठे सोमवार पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही शिव मंदिरों के बाहर लंबी लाइन लग गई जिससे प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
प्रशासन को भीड़ नियंत्रित करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के 6वें सोमवार पर राम नगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। राम नाम से गूंजने वाली अयोध्या शिव की उपासना में लीन नजर आ रही है। अयोध्या में उमड़े भक्तों ने सबसे पहले सरयू में डुबकी लगाई। इसके बाद रामनगरी के प्राचीन शिवालय नागेश्वर नाथ में जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लग गया।

विज्ञापन


नागेश्वर नाथ में पूजन के लिए करीब 1 किलोमीटर तक लंबी लाइन लग गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा जत्थे में भक्तों को दर्शन पूजन कराया जा रहा है। यहां से पूजन के बाद भक्तों का रेला अन्य शिवालयों में भी श्रद्धा अर्पित करने निकल रहा है।

ये भी पढ़ें - यूपी बेसिक शिक्षक: फर्जी शिक्षकों की जांच अटकी, विभाग ने ही दबा लिए दस्तावेज, प्रपत्र देने में आनाकानी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महंगे टमाटर: नेपाल से मंगाए गए 358 कुंतल टमाटर, यूपी के इन शहरों में भेजे गए, आज इन जगहों पर होगी बिक्री


शिवालयों के अलावा श्रीराम जन्मभूमि कनक भवन व हनुमानगढ़ी में भी दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी हुई है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने रामनगरी में यातायात डायवर्जन लागू किया है। सीसीटीवी से मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें