रायबरेली। रायबरेली प्राधिकरण की ओर से एकता विहार में बनवाए गए एक कमरे के ईडब्ल्यूएस और दो कमरों के एलआईजी फ्लैटों को लेने के लिए लोग नहीं आ रहे हैं। फ्लैटों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो गई, लेकिन 52 फ्लैटों में मात्र पांच लोग ही आवंटन लेने के लिए लॉटरी में शामिल हुए। 47 फ्लैट खाली रह गए। अब दोबारा आवंटन की प्रक्रिया होगी।
आरडीए के अधिशासी अभियंता एम. अहमद ने बताया कि एकता विहार में 36 ईडब्ल्यूएस और 16 एलआईसी फ्लैटों का आवंटन शेष है। इन आवासों के आवंटन के लिए आवंटन प्रक्रिया की गई। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गत शनिवार की शाम आरडीए में आवंटन के लिए लॉटरी कराई गई। लॉटरी में मात्र पांच लोग ही आए।
इसमें ईडब्ल्यूएस के आवासों के लिए तीन और एलआईसी आवासों के दो लोग आए। सभी लोगों को आवास आवंटित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शेष बचे आवासों के आवंटन का काम दोबारा कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही आवेदन जमा कराए जाएंगे।