गौरीगंज आईटीआई के समीप स्थित खेल मैदाल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाते विधायक राक
अमेठी सिटी। विकास भवन के बगल आईटीआई स्थित खेल मैदान परिसर में रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पहली बाॅल पर ही छक्का मार दिया, जिससे दर्शकों के बीच तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी।
वहीं, करीब एक ओवर के दौरान विधायक को कोई भी क्रिकेट खिलाड़ी आउट नहीं कर सका। विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। प्रतियोगिता का पहला मैच दूंदीपुर और मुंशीगंज टीम के बीच हुआ। दूंदीपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।
वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंशीगंज की टीम ने 10 ओवर में 94 रनों का लक्ष्य दिया। मुंशीगंज टीम के गुलशन ने 49 रनों की नाबाद पारी खेली। दूंदीपुर की टीम ने मात्र नौ ओवर में मैच जीत लिया। इस दौरान आयोजक अर्पित सिंह, सत्यम सिंह, सिंकू सिंह, आशुतोष, निखिल सिंह, दिलीप, दीपेंद्र आदि मौजूद रहे।
मोटरबोट मे बैठकर पौंग झील का भ्रमण का लुत्फ़ उठाते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू।