फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई का जमकर मनाया जश्न, तोप से दी गई सलामी

Wed, 27 Feb 2019 09:03 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
लोगों ने मनाया जश्न - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना द्वारा आतंकी कैंप पर किए गए हमले का लखनऊ में कई जगह जश्न मनाया गया। इस जश्न में सभी धर्मों के लोग शामिल रहे। खास कर बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं ने इसमें हिस्सा लिया। लोगों ने एक सुर में पाकिस्तान मुरादाबाद व हिंदुस्तान ज़िंदाबाद के जम कर नारे लगाए। 
विज्ञापन


इस दौरान शहीद स्मारक से जीपीओ तक तोप और पटाखों के साथ जश्न मनाते हुए लोगों ने जुलूस निकाला। इस बीच तोप से सलामी भी दी गई।  लोगों ने जश्न के साथ मोदी सरकार से जवानों के लिए बड़ी मांग भी रखी। उन्होंने सरकार से सीआरपीएफ, बीएसएफ जवानों को पेंशन दिए जाने की मांग की।

साथ ही शहीद का दर्जा और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने को भी कहा। बड़ी संख्या में बहुजन मुस्लिम महासभा के बैनर तले लखनऊ में जुटे और पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई का जश्न मनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें