फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Victory of 1857: ढपली की थाप पर मना 1857 की जीत का जश्न, लोगों से भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील

Wed, 06 Jul 2022 01:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

1857 के संग्राम की जीत की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ में जश्न का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों को इतिहास को समेटे पर्चें बांटे गए जिसमें शहर के जानेमाने लोगों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
लोगों ने इस तरह जश्न मनाया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट न्यू परिसर के सामने साझी विरासत व साझी शहादत के संयुक्त अभियान के तहत 1857 के संग्राम की जीत की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर देशभक्ति गीतों पर जमकर झूमे। वहीं, 1857 में बिरजिस कद्र की ताजपोशी का इतिहास समेटे पर्चे भी राहगीरों को बांटे गए। इन्हें पढ़कर लोग रोमांचित हो गए।

विज्ञापन


आयोजकों ने बताया कि आज सोशल मीडिया पर लोग एक दूसरे के खानपान से लेकर रंगों व नामों से परहेज कर रहे हैं। इसे देखकर यकीन नहीं होता कि हमारा मुल्क आज के दौर से अधिक समझदार था।

1857 के संग्राम में मुसलमानों, किसानों, मजदूरों, औरतों व बच्चों ने भाईचारे के दम पर दुनिया में कहीं न हारने वाली हेनरी लॉरेंस की फौज को लखनऊ में ध्वस्त कर दिया था। आयोजकों ने इस दौरान जनता से भाईचारा व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर लोगों के बीच शरबत व बूंदी का वितरण भी हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रो. रूपरेखा वर्मा, प्रो. रमेश दीक्षित, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कबीर, व्यंग्यकार राजीव ध्यानी, नाईश हसन, मेहरू जाफर, अतहर हुसैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें