फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर खांसी, बुखार को कोरोना मानकर घबराने की जरूरत नहीं: डॉक्टरों ने दिए जनता के सवालों के जवाब

Wed, 08 Apr 2020 05:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ. जेडी रावत एवं डॉ. सरिता सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लॉकडाउन में लोगों की मदद के लिए अमर उजाला की मेडिकल हेल्पलाइन में आईएमए के सचिव व केजीएमयू के बाल शल्य रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. जेडी रावत व डॉ. सरिता सिंह ने लोगों के सवालों के जवाब दिए। ज्यादातर लोगों ने खांसी और बुखार से संबंधित सवाल पूछे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हर बुखार और खांसी कोरोना वायरस के कारण नहीं है। सामान्य फ्लू की वजह से भी ऐसा हो रहा है। लोगों ने बच्चों से जुड़ी कई बीमारियों के बारे में जानकारी ली। कुछ बच्चों में बीमारी से जुड़े लक्षण के आधार पर दवाएं बताई गईं। करीब 30 लोगों से व्हाट्सएप पर सवाल लेकर उन्हें दवाएं लिख कर भेजी गईं, ताकि दवाएं गलत न हो जाएं।

केजीएमयू की प्रोफेसर डॉ. सरिता सिंह ने दर्द संबंधी समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान लोगों को पौष्टिक भोजन करने, घर के अंदर कुछ कसरत करते रहने, खुद को काम में व्यस्त रखने की सलाह दी। यहां कुछ प्रमुख सवाल दिए जा रहे हैं, जिन्हें लेकर अधिकतर लोग चिंतित नजर आए।
विज्ञापन


सवाल: पहले मुझे खांसी और बुखार था। ठीक होने के बाद बच्चे को हो गया है। कहीं यह कोरोना वायरस का असर तो नहीं? -बिंदू सिंह, आलमबाग, राशिद सिद्दीकी चौक, आमना परवीन ठाकुरगंज

जवाब :
हर बुखार और खांसी कोरोना वायरस का असर नहीं होता है। इस मौसम में सामान्य फ्लू से भी यह समस्या आती है। आपकी तरह बच्चे की भी खांसी ठीक हो जाएगी। बुखार तेज हो तो पानी की पट्टी करते रहें। पैरासिटामॉल सीरप के साथ कफ सीरप दें। ध्यान रखें कि 101 डिग्री से ज्यादा बुखार न होने पाएं। सिर, हाथ, पैर को पानी से पोंछते रहें।

क्या मां से बच्चे को भी कोरोना हो सकता है... ये है जवाब

सवाल: क्या मां से बच्चे को भी कोरोना हो सकता है? -रुकैया चिनहट, विक्रमादित्य पारा, सेवक सिंह पुरनिया
जवाब :
हां हो सकता है। लेकिन यह तभी संभव है जब मां के पॉजिटिव होने के बाद बच्चा लगातार उसके साथ रहे। किसी दूसरे प्रदेश से यात्रा की हिस्ट्री हो। किसी पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने की हिस्ट्री हो। ऐसा कुछ भी हो तो बुखार आने और नाक बहने एवं खांसी होने पर जांच करा लेना चाहिए।

सवाल: मैं दिनभर घर में रहती हूं। ऐसे में घुटनों और शरीर के अन्य जोड़ों में दर्द रहने लगा है? -प्रियंका वाजपेयी इंदिरा नगर, सोनू गोमती नगर, जसविंदर कृष्णा नगर
जवाब :
पहले से किसी तरह की दिक्कत नहीं थी तो योग और प्राणायाम शुरू कर दें। घर के कामकाज में व्यस्त रहें। यदि संगीत का शौक है तो सुबह शाम डांस करें। इससे एक दो दिन दर्द होगा, लेकिन धीर-धीरे दर्द खत्म हो जाएगा। शरीर चुस्त-दुरुस्त रहेगा। घुटने में लगातार दर्द रहता है तो सिंकाई करें।
विज्ञापन

सवाल: कुछ दिन पहले मेरे साथी को जुकाम था। अब पांच दिनों से मुझे सर्दी-जुकाम है। कहीं ये कोरोना के लक्षण तो नहीं? -राघवेंद्र सिंह, मलिहाबाद, विजय पांडेय आलमबाग, देव कुमार गोमती नगर
जवाब :
डरने की जरूरत नहीं है। आसपास सफाई रखें। खांसते या छींकते वक्त नाक और मुंह को ढक लें। यह जरूरी नहीं है कि खांसी-जुकाम के हर मरीज को कोरोना का संक्रमण हो। कामन कोल्ड दो दिन से एक हफ्ते तक हो सकता है। इससे अधिक अंतराल पर डॉक्टर को दिखाएं।

सवाल: दो दिन से तेज बुखार आ रहा है। शरीर में दर्द व गले में खराश है। खाने-पीने का मन नहीं करता है, क्या करें? -जयकुमार कठौता, विश्वजीत पांडेय विजय नगर, पप्पू इंदिरा नगर, चांदनी अर्जुनगंज
जवाब :
बुखार तेज है और कई दिनों से लगातार बना हुआ है तो इसके के लिए पैरासिटामोल दिन भर में तीन बार खाएं। बुखार आने पर कई बार स्वाद बिगड़ जाता है। गरम दूध में हल्दी डालकर लें। यह एंटी बायोटिक्स का जाम करेगा। खराश खत्म नहीं हो रहा है तो एजिथ्रोमाइसिन दिन भर में एक टैबलेट ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें