फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विजय नगर पुलिस चौकी के सामने सड़क पर अवैध कब्जे से लोग परेशान

विज्ञापन
विजय नगर पुलिस चौकी के सामने की सड़क पर अतिक्रमण।
विज्ञापन
लखनऊ। न्यू इंद्रलोक कॉलोनी के पास केसरीखेड़ा क्रॉसिंग पर विजय नगर पुलिस चौकी के सामने सड़क की पटरियों पर सब्जी विक्रेताओं ने बल्लियां गाड़कर अवैध कब्जा कर लिया है। इससे राहगीरों को अक्सर जाम का सामना करना पड़ता है। चौपहिया वाहनों का निकलना दूभर हो जाता है। शिकायत के बावजूद पुलिस या नगर निगम प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे स्थानीय निवासियों में रोष है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी अजीत कुमार ने बताया कि यह अतिक्रमण काफी समय से है और लगातार बढ़ रहा है। सब्जी विक्रेता दिनभर बल्लियां खड़ी रखते हैं और शाम को तिरपाल तानकर सड़क और संकरी कर देते हैं। सीएम पोर्टल पर दो बार शिकायत की गई, जिस पर नगर निगम ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम कर्मचारियों और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत के कारण अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से जनहित में इस अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की है।

विजय नगर पुलिस चौकी के सामने की सड़क पर अतिक्रमण।

विजय नगर पुलिस चौकी के सामने की सड़क पर अतिक्रमण।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें