फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मध्य में 150 तो पश्चिम में 180 बूथों पर रविदास से हारे राजनाथ सिंह, हार-जीत के अंतर पर हो रही चर्चा

Fri, 07 Jun 2024 01:13 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ लोकसभा सीट पर राजनाथ सिंह की जीत के बाद भी हार-जीत के अंतर को लेकर चर्चा हो रही है। कई बूथों पर सपा प्रत्याशी ने राजनाथ सिंह को हरा दिया।
विज्ञापन
लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह भले ही चुनाव जीत गए हैं, लेकिन उनके जीत के अंतर को लेकर शहर में खासी चर्चा है। मध्य विधानसभा सीट पर रविदास ने राजनाथ को सात हजार से अधिक वोटों से हराया है। पश्चिम सीट पर भी करीब पांच हजार वोट से रविदास ने जीत हासिल की है। मध्य क्षेत्र के कुल 339 बूथों में रविदास की 150 से अधिक बूथों पर बढ़त रही।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 180 बूथों पर रविदास ने जीत हासिल की। इस क्षेत्र में कुल 414 बूथ थे। लखनऊ उत्तरी, पूर्वी और कैंट विधानसभा की अपेक्षा स्थानीय नेताओं ने इन दोनों क्षेत्रों में मतदाताओं को रिझाने में खास रुचि नहीं दिखाई।

ये भी पढ़ें - दूर तक गूंज रही है अयोध्या में भाजपा की हार, देशभर के रामभक्त अवाक... दे रहे ताने
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एनडीए बनाम इंडिया: अब विधानसभा उपचुनाव में होगी परीक्षा, अखिलेश, राहुल, योगी और मोदी की प्रतिष्ठा होगी दांव पर
विज्ञापन


ये हाल तब है जब पिछले विधानसभा चुनाव में लहर के बावजूद मध्य और पश्चिम सीट पर सपा जीती थी। यहां जमीनी स्तर पर काम करने के बजाय स्थानीय नेता व संगठन बैठक तक ही सीमित रहे। इसका सीधा असर न केवल मतदान प्रतिशत पर पड़ा, बल्कि राजनाथ सिंह का जीत का अंतर भी प्रभावित हुआ।

29 अप्रैल को राजनाथ सिंह ने नामांकन किया था। तब भाजपा मुख्यालय से कलेक्ट्रेट तक वे रथ पर सवार होकर पहुंचे थे। भाजपा की ओर से कुछ स्थानों पर जनसभाएं हुईं, लेकिन जमीनी स्तर पर काम नहीं हुआ। भाजपा नेता अति उत्साह में रहे। यही वजह है कि नामांकन के बाद कोई रोड शो तक नहीं किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं तक से जनसंपर्क में कंजूसी बरती गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें