उत्तर प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक प्रचंड गर्मी का प्रकोप बरकरार है। बीते कई दिनों से हो रही भीषण गर्मी से लोगों का दम फूलने लगा है। सड़कें भट्ठी की तरह तप रही हैं। विशेष तौर पर बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिले लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल 15 जून तक इन इलाकों में झुलसा देने वाली गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।
शुक्रवार को झांसी, बांदा, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी आदि शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। यहां तपिश के साथ उमस और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। शनिवार को पूर्वी-दक्षिणी यूपी और तराई के 35 जिलों में गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, कानपुर देहात, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी व आसपास के इलाकों में लू जैसे हालात रहेंगे।
चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।