फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्हें अब भी अक्ल नहीं आई, सड़कों पर थूक कर बढ़ा रहे कोरोना संक्रमण का खतरा, आप ऐसा न करें, तस्वीरें

Fri, 12 Jun 2020 02:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या देश में तेजी से बढ़ती जा रही है और अब सामुदायिक संक्रमण का भी खतरा बढ़ गया है। इसे रोकने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से गाइडलाइन जारी की गई हैं जिससे कि संक्रमण को किसी भी कीमत पर रोका जा सके पर कुछ लोगों को इसकी बिल्कुल भी परवाह नहीं है। (सभी फोटो- इमरान)
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के गोमती नगर इलाके में लोग कभी कार का दरवाजा खोलकर तो कभी बाइक पर सवारी करते हुए सड़क पर पान-मसाला की पीक थूकते हुए नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जबकि जारी की गई गाइडलाइन में मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना सबसे जरूरी बताया गया है। जिससे कि एक व्यक्ति से दूसरे में संक्रमण न हो सके। इसके अलावा हाथों को बार-बार धोने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी गई है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पर कुछ लोग शायद संक्रमण की गंभीरता को समझ नहीं रहे हैं। इसलिए लगातार लापरवाही कर खुद के लिए और दूसरों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जनता से अनुरोध है कि लोग खुद भी ऐसा न करें और जो करते हैं उन्हें सावधान करें। यह ध्यान रखें कि गुरुवार को भारत, ब्रिटेन को पीछे छोड़कर कोरोना से चौथा सबसे प्रभावित देश बन गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें