फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खांस-खांस कर लोग बेहाल, जलन के कारण खुल नहीं सकीं आंखें

विज्ञापन
कोल्ड स्टोरेज में लगी आग और मौके पर मौजूद लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के मटियारी स्थित हिमालय कोल्ड स्टोरेज तीन तरफ से चारदीवारी से कवर है। वहीं, स्टोरेज के ठीक पीछे करीब 25 फीट की दूरी पर दयाल रेजिडेंसी कॉलोनी है। कोल्ड स्टोरेज में आग लगने पर सबसे अधिक समस्या इसी कॉलाेनी में रहने वालों को हुई। लोग जल रही मिर्च से उठ रहे धुएं के कारण खांस-खांस कर थक गए। जलन के कारण ठीक से आंखें तक नहीं खोल सके। वहीं, मामले की सूचना पर एसडीएम सदर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों का हाल जाना। घटनास्थल पर स्टोरेज मालिक राहुल गुप्ता भी आ गए।
विज्ञापन

दम घुटने पर हुई जानकारी

दयाल रेजिडेंसी में रहने वाले विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह करीब सात बजे मिर्च के जलने की गंध के कारण उनकी और परिवार की आंख खुली। सभी लोग लगातार खांसने लगे। उन्हें लगा कि किसी ने पड़ोस में मिर्च जलाई होगी। वह जब बाहर निकले तो उनके होश उड़ गए। पूरा आसमान धुएं से काला था। स्टोरेज से आग की ऊंची लपटें उठ रही थीं। विवेक ने बताया कि सभी ने जब अपने चेहरे कपड़े से ढके, तब खांसना बंद हुआ।
छत पर पहुंचने पर दिखी लपटें

कॉलोनी में रहने वालीं कैलाशी अलका रानी ने बताया कि सुबह 6:30 बजे वह छत पर वाॅशरूम गई थीं, तभी एकाएक आंखें जलने लगीं। सांस लेने में भी समस्या होने लगी। वह बाहर निकलीं तो देखा कि कोल्ड स्टोरेज से आग की लपटें निकल रही थीं।
विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक से लौटने पर हुई घटना की जानकारी

स्थायी निवासी केके तिवारी ने बताया कि सुबह छह बजे वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। एक घंटे बाद लौटते समय उन्हें कॉलोनी की ओर कई दमकल की गाड़ियां जाती दिखीं। वह भाग कर कॉलोनी में पहुंचे, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने व उनके परिवार ने कपड़ा गीलाकर मुंह पर बांधा, ताकि खांसी न आए।

टाइम लाइन

6:30 बजे सुबह लगी आग

6:45 पर घटनास्थल पर पहुंचे दमकल कर्मी

10 बजे हल्की हुई थी आग

10:15 बजे फिर भड़की
10:30 पर एसडीआरएफ बुलाई गई
10:40 पर लोगों से घर कराए गए खाली

3:30 बजे आग पर पाया पाया काबू

दमकल की यह रही व्यवस्था

- आग बुझाने में लगे 75 दमकल कर्मी

- पानी रिफिल करने के लिए दमकल कर्मियों को लगाने पड़े 90 चक्कर।

- आग पर काबू पाने के लिए लगी दमकल की 15 गाड़ियां।

- तीन लाख लीटर लगा पानी

अब तक की कुछ प्रमुख घटनाएं

22 जून को अलीगंज सेक्टर डी स्थित तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी थी आग। 15 बच्चों की हुई थी मौत।

15 अप्रैल को विकासनगर में शॉर्ट सर्किट से 1200 झोपड़ियों में लगी आग से दो बच्चों की जिंदा जलकर हुई थी मौत।

14 अप्रैल 2025 को लोकबंधु अस्पताल में आग से एक मरीज की मौत।

3 मई 2025 को सरोजनीनगर में अमौसी स्टेशन रोड स्थित फूड फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से फैक्टरी मालिक और एक कर्मचारी की मौत।

27 अप्रैल 2025 को अलीगंज के कपूरथला में बिल्डिंग में लगी आग बुझाते समय छज्जा गिरने से छह दमकल कर्मी गंभीर रूप से हुए थे घायल

5 सितंबर 2022 को हजरतगंज स्थित होटल लेवाना में आग लगने पर चार लोगों की हुई थी मौत।
19 जून 2018 को चारबाग स्थित एसएसजे इंटरनेशनल और विराट होटल में आग लगने से पांच लोगों की गई थी जान।

Next
AU ऐप में पढ़ें