फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: निजी जानकारी को लेकर लोग सतर्क, स्वगणना प्रक्रिया की ले रहे जानकारी; विभाग ने बनाया है कंट्रोल रूम

Sun, 10 May 2026 09:20 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

जनगणना के तहत स्वगणना के लिए परिवार के मुखिया ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। इसके लिए विभाग ने कंट्रोल रूम बनाया है, जहां पर लोग कॉल करके जानकारी ले सकते हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
घर में स्वगणना करते लोग। (फाइल) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में स्वगणना की प्रक्रिया को लेकर आम लोग बेहद सक्रिय हैं। प्रक्रिया शुरू हुए तीन दिन हुए लेकिन लोगों की भागीदारी काफी बेहतर है। कंट्रोल रूम में भी लगातार फोन घनघना रहे हैं। सबसे अधिक लोग प्रक्रिया की जानकारी ले रहे हैं तो वहीं तमाम लोग ऐसे भी जो ये पूछ रहे हैं उनकी निजी जानकारी सुरक्षित है या नहीं। कंट्रोल रूम में मौजूद जनगणना कर्मी उनके सवालों का जवाब देकर बता रहे है कि ये डाटा पूरी तरह गोपनीय रहेगा।

विज्ञापन


जनगणना-2027 की प्रक्रिया के तहत स्वगणना 7 मई से शुरू हुई है। जो 21 मई तक चलेगी। विभाग ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी किया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर रोजाना करीब 200 कॉल आ रही हैं। इससे पता चलता है कि लोग स्वगणना के लिए सजग हैं। चूंकि फॉर्म भरने के दौरान 34 सवालों के जवाब भरे जाने हैं, इसलिए लोग थोड़ा संशय में आ जाते हैं कि कहीं उनकी जानकारी लीक न हो जाए।

इसको लेकर वह हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर इसकी तस्दीक कर रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वह बेहिचक फॉर्म भरें। ये डाटा गोपनीय रहता है। भविष्य में इसका इस्तेमाल कहीं पर भी नहीं किया जा सकता। इसके अलावा प्रक्रिया किस तरह से की जा सकी है, इसकी जानकारी लोग हेल्पलाइन नंबर से हासिल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें