फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा समारोह: हर रोज एक किलो लड्डू बनाने का लिया था संकल्प, मंदिर बनने पर हैदराबाद से लेकर पहुंचे

Sat, 20 Jan 2024 09:43 AM IST
ishwar ashish एएनआई, अयोध्या

सार

अयोध्या में भगवान श्रीराम के लिए उपहारों के आने का सिलसिला जारी है। देश भर के रामभक्त रामलला के लिए उपहार लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
भगवान श्रीराम के लिए बनाए गए लड्डू। - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सभी को बेसब्री से इंतजार है। रामभक्त इस मौके का लंबे समय से इंतजार कर रहे और अब जब प्रभु श्रीराम अपने मंदिर में विराजमान हो गए हैं तो पूरे देश भर से उनके लिए उपहार आने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


हैदराबाद में कैटरिंग का काम करने वाले एन नागभूषणम रेड्डी ने संकल्प लिया था कि वो राम मंदिर बनने तक हर रोज प्रभु राम को समर्पित कर एक किलो लड्डू बनाएंगे। अब जब मंदिर बन गया है तो वह हैदराबाद से 1265 किलो लड्डू प्रभु श्रीराम के लिए लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि इन्हें तीन दिन में 25 लोगों ने मिलकर तैयार किया है।
विज्ञापन

 

वहीं, चंडीगढ़ में अयोध्या के लिए 150 क्विंटल लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। जो कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए हैं।
 

प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आयोजन में देश भर की हस्तियां मौजूद रहेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें