सरोजनीनगर। बंथरा में मंगलवार शाम श्रमिक का मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार दो युवकों ने शिवपुरा के पास एक अन्य व्यक्ति से भी मोबाइल छीनने की कोशिश की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक युवक को बाइक समेत पकड़ लिया, जबकि उसका साथी भाग निकला। लोगों ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
बंथरा के कुरौनी स्थित दोंदइया खेड़ा निवासी सुरेंद्र यादव मंगलवार शाम करीब छह बजे मजदूरी करके घर लौट रहे थे। बंथरा-बिजनौर रोड पर बाइक सवार युवकों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया। भागते समय दोनों शिवपुरा पहुंचे, जहां दूसरी वारदात की कोशिश में पकड़े गए। पुलिस ने आरोपी की पहचान मोहनलालगंज के इमलिया खेड़ा निवासी हसीन के रूप में की है। उसके पास से सुरेंद्र का मोबाइल बरामद हुआ। एसआई प्रमोद यादव के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।