फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हजरतगंज में रोडवेज बस बैरिकेडिंग से टकराई, शीशा तोड़कर अंदर घुसा लोहे का हिस्सा, यात्री बचे

Wed, 18 Nov 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बस में घुसे बैरिकेडिंग के हिस्से को निकालते लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज चौराहे के पास सोमवार रात कानपुर-तुलसीपुर-गोंडा रूट की रोडवेज बस (यूपी 47 टी 2610) अनियंत्रित होकर लोहे की बैरिकेडिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बैरिकेडिंग का एक हिस्सा टूटकर बस की खिड़की का शीशा तोड़ते हुए अंदर घुस गया।
विज्ञापन

हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे। अचानक लोहे का हिस्सा खिड़की तोड़कर अंदर घुसने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने खिड़की में फंसे बैरिकेडिंग के हिस्से को बाहर निकाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हादसे के चलते हजरतगंज में कुछ देर तक यातायात बाधित रहा और सड़क पर वाहनों की कतारें लग गईं।

बस में घुसे बैरिकेडिंग के हिस्से को निकालते लोग।

बस में घुसे बैरिकेडिंग के हिस्से को निकालते लोग।

बस में घुसे बैरिकेडिंग के हिस्से को निकालते लोग।

बस में घुसे बैरिकेडिंग के हिस्से को निकालते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें