फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर गढ़ों से नाराज लोगों ने किया अनोखा विरोध, फूल मालाओं से किया सम्मानित

Tue, 01 Oct 2019 05:49 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सड़कों पर गढ्ढों से नाराज लोगों ने किया अनोखा विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़कों पर गढ्ढों से नाराज लोगों ने विरोध का एक नया तरीका निकाला है। नाराज लोग अनोखे अंजाद में आपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। दरअसल लखनऊ के जानकीपुरम स्थित स्थानीय लोग गढ्ढों का सम्मान कर रहे हैं। लोग गढ्ढों के सामने फूल मालाएं लेकर खड़े हैं और गढ्ढों को गढ्ढा रत्न, गढ्ढा श्री, गढ्ढा भूषण जैसे सम्मानों से नवाजा जा रहा है। 
विज्ञापन


स्थानीय लोग गढ्ढों पर फूल मालाएं चढ़ाकर उनका सम्मान कर रहे हैं। लोगों ने गढ्ढा गान कर अनोखे अंदाज में विरोध किया है। यह अनोखा प्रदर्शन जानकीपुरम सेक्टर एफ में किया गया। इसमें पूर्व वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव सहित तमाम स्थानीय लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें