उत्तर प्रदेश के पेंशनरों को जीवन प्रमाणपत्र देने के लिए कोषागार जाने की आवश्यकता नहीं है। पेंशनर घर बैठे सरकारी पोर्टल पर जीवन प्रमाणपत्र दे सकते हैं। अभी पेंशनरों को जीवन प्रमाणपत्र देने के लिए कोषागार जाना पड़ता है।
पेंशनर वरिष्ठ नागरिक होते हैं और कोविड-19 महामारी के मद्देनजर घरों से बाहर निकलना ठीक नहीं है। इसके लिए केंद्र सरकार ने ‘जीवनप्रमाण.जीओवी.इन’ वेबसाइट डवलप कराई है।
पेंशनर अपने नजदीकी सुविधा केंद्रों व साइबर कैफे आदि पर जाकर या जिनके पास डिवाइस मौजूद है वे वेबसाइट को लॉगिन कर जीवन प्रमाणपत्र अपडेट कर सकते हैं।
कोषागार निदेशक पंकज शर्मा ने इस संबंध में समस्त मुख्य व वरिष्ठ कोषाधिकारियों को निर्देशित किया है।