लखनऊ के संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आरपी द्विवेदी ने बताया कि शासन की नई व्यवस्था से वाहन मालिकों को पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने में बहुत सहूलियत हासिल होगी। उन्होंने बताया 15 जुलाई तक ऐसे वाहन के मालिकों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवानी होगी जिनके वाहन की पुरानी नंबर प्लेट पर अंतिम अंक शून्य और एक होंगे। यूं समझे कि अंतिम 2 अंक 10 ,11 ,20, 21, 30, 31, 40, 41, 50, 51,61, 70, 71, 80, 81, 90,91 व 00 होंगे।
किसको कब तक लगवानी नंबर प्लेट
प्लेट का अंतिम नंबर-- तारीख
शून्य और एक-- 15 जुलाई 2021
दो और तीन-- 15 अक्टूबर 2021
चार और पांच-- 15 जनवरी 2022
छह और सात-- 15 अप्रैल 2022
आठ और नौ-- 15 जुलाई 2022