फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीस पार्टी ने बनाया नेशनल प्रोग्रेसिव एलायंस, डॉ. अय्यूब बोले- सपा-बसपा व कांग्रेस से कोई लड़ाई नहीं

Sun, 10 Mar 2019 12:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अय्यूब खान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पीस पार्टी ने निषाद पार्टी, वंचित समाज पार्टी और राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के साथ मिलकर नेशनल प्रोग्रेसिव एलायंस बनाने की घोषणा की है। पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अय्यूब खान ने कहा कि एलायंस का मकसद भाजपा को सत्ता में आने से रोकना है। सपा-बसपा, कांग्रेस से उनकी कोई लड़ाई नहीं है।

विज्ञापन


डॉ. अय्यूब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस, सपा-बसपा यदि भाजपा को हराने की मंशा रखती हैं तो सबको साथ आना पड़ेगा। उन्होंने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल निषाद, वंचित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम करन कश्यप और राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह लोधी के साथ मिलकर मुस्लिम, दलित, पिछड़ों और उपेक्षितों के हक के लिए लड़ाई लड़ने की घोषणा की।

Trending Videos
विज्ञापन

डॉ. अय्यूब बोले, 'मैं जुलाहा जाति से हूं'

डॉ. अय्यूब ने कहा, मैं जुलाहा जाति से हूं। संविधान ने हमें अनुसूचित जाति में रखा है, लेकिन 10 अगस्त 1950 को मुसलमान होने के कारण अनुसूचित जाति से निकालकर पिछड़ा वर्ग में रख दिया गया। इसी तरह निषाद-कश्यप समाज को भी संविधान ने अनुसूचित जाति में जगह दी थी लेकिन शासन ने उन्हें भी पिछड़े वर्ग में रख दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें