फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी ने दिए शेर, तो हमने भी दिया लकड़बग्घा'

Wed, 02 Apr 2014 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि वह बार-बार शेर देने का एहसान जताते हैं।
विज्ञापन


हमने भी उन्हें लकड़बग्घा दिया है। कुछ और जानवर भी दिए हैं। वह चाहें तो इनके हिंदी नाम बता दूं। अखिलेश मंगलवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

अखिलेश ने चुटकी ली कि मोदी अक्सर गुजरात के शेरों को लेकर टिप्पणी करते हैं। वह परेशान न हों, गुजरात के शेरों का इंतजाम किया जा रहा है। इटावा में 300 से ज्यादा एकड़ जगह घेरी जा रही है।

जिसमें गुजरात के शेरों को रखूंगा। फिलहाल तो वह अभी चिड़ियाघर के पिंजरे में हैं।

नरेन्द्र भाटी पर क्‍या कहा अखिलेश ने

गौतमबुद्धनगर से सपा उम्मीदवार नरेन्द्र भाटी के बारे में अखिलेश ने कहा कि एक बार पहले भी मीडिया हमें भाटी को लेकर खूब बदनाम कर चुका है।

कहा, उन्होंने भाटी के ताजा बयान को देखा नहीं है। संभवत: उन्होंने बूथों पर दमदारी दिखाने की बात की है। इसमें कुछ बुरा नहीं है। बूथों की मजबूती पर तो ध्यान देना ही होगा।

सिर्फ अपने क्षेत्र के नहीं बल्कि पड़ोस के क्षेत्र के बूथों का भी। दावा किया कि सपा को पहले ही चरण से बढ़त मिलनी शुरू हो जाएगी।

इस सवाल पर कि सपा के कुछ नेताओं ने बूथों पर पहलवानी दिखाने की बात की है। अखिलेश ने हंसते हुए कहा कि इसमें नई बात क्या है। सबसे ज्यादा पहलवान भी तो सपा में ही हैं।

जाहिर है कि पार्टी का कार्यकर्ता व नेता होने के नाते यह पहलवान भी तो बूथों को मजबूत करने में जुटेंगे ही।

बूथों की मजबूती के बगैर वोट कैसे मिलेगा। कहा कि सपा प्रचार के इंतजाम में पीछे है लेकिन बूथों के प्रबंधन में पीछे नहीं रहना चाहती।

अंकल से हमारा कोई झगड़ा नहीं

अखिलेश से जब यह पूछा गया कि अपने अंकल (अमर सिंह) को रोकने के लिए वह क्या करेंगे? इस सवाल पर उन्होंने जवाब दिया, ‘अंकल ठीक आदमी हैं। अंकल से हमारा कोई झगड़ा नहीं है।’

विधानसभा चुनाव में सपा का साथ देने वाले शाही इमाम बुखारी नाराज चल रहे हैं? इस सवाल पर अखिलेश का जवाब था, ‘बड़े लोगों पर टिप्पणी करना हमारे संस्कार में नहीं है।’

बताते चलें कि पिछले महीने अमर सिंह सपा छोड़ रालोद में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन

हमारे पास कई 'जावेद' हैं

मोदी पर तंज कसने के बाद अखिलेश रुके नहीं बल्कि उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास यहीं पर कई जावेद हैं।’

इस सवाल पर कि अभिषेक मिश्र को टिकट क्यों दिया गया। अखिलेश ने कहा कि अभिषेक ने तमाम विकास कार्य कराए हैं। प्रतिभाशाली हैं।

इस सवाल पर कि डॉ. अशोक वाजपेयी काफी वरिष्ठ थे। अखिलेश बोले, ‘हमारी पार्टी के सदस्य बन जाइए। आपके सुझाव भी सुनूंगा।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें