लखनऊ। सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के विलंबित भुगतान के मामलों के निस्तारण के लिए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में मंडलीय सुविधा परिषद की बैठक हुई। इसमें आपसी सुलह के लिए 17 मामले प्रस्तुत किए गए। इनमें से एक मामले में क्रेता की ओर से 5.30 लाख रुपये का भुगतान करने पर मामले की कार्यवाही समाप्त कर दी गई।
अन्य मामलों का निस्तारण नहीं हो सका। इसके अलावा परिषद के समक्ष 11 नए मामलों को पंजीकरण के लिए भी प्रस्तुत किया गया है। बैठक में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधि संजय कौल, बैंक ऑफ इंडिया के अग्रणी जिला प्रबंधक मनीष पाठक, सहायक आयुक्त उद्योग विनय कुमार सहित संबंधित पक्षकार मौजूद रहे।