फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होली पर प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर के लिए चलेंगी पवन हंस बसें, आलमबाग से मिलेगी सुविधा

Sat, 09 Mar 2024 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आलमबाग बस टर्मिनल से आठ वॉल्वो बसें चलेंगी। इसके लिए टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इस निर्णय से बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए आलमबाग बस टर्मिनल से प्रयागराज, गोरखपुर व वाराणसी के लिए एसी वाॅल्वो पवन हंस बसों का संचालन किया जाएगा। कुल आठ बसों को चलाया जाएगा। इनके टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


यह बसें आलमबाग बस टर्मिनल से तीन शहरों के बीच रोजाना आवागमन करेंगी। बसों की समयसारिणी तय कर दी गई है। आलमबाग टर्मिनल से वाराणसी के लिए सुबह आठ बजे, दोपहर तीन और रात 10 बजे पवन हंस बस चलेगी। ऐसे ही प्रयागराज के लिए शाम छह, सात व आठ व रात 10 बजे एवं गोरखपुर के लिए सुबह 10:30 बजे वोल्वो रवाना होगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि परिवहन निगम की सभी एसी बस सेवाओं के किराये में 10 फीसदी की छूट चल रही है। यात्री इस छूट का लाभ 31 मार्च तक ले सकेंगे। इस दौरान यात्री परिवहन निगम की वॉल्वो, शताब्दी, स्लीपर, जनरथ बसों में सस्ते किराये में सफर कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें