अयोध्या। रौनाही में 15वीं हाजी जुबेर एवं सुल्तान खान प्रांतीय घुड़दौड़ प्रतियोगिता में पटना के बिट्टू यादव का घोड़ा राजधानी एक्सप्रेस चैंपियन बना। उसने 51 हजार रुपये नगद और एक शील्ड अपने नाम की।
बड़े घोड़ों की प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में पांच घोड़ों ने हिस्सा लिया। इसमें बेगूसराय के प्रिंस यादव का घोड़ा रघुनाथ एक्सप्रेस दूसरे स्थान पर रहा, जिसे 21 हजार रुपये और एक शील्ड मिली। प्रतापगढ़ के सलीम का घोड़ा जुल्फिकार तीसरे स्थान पर रहा, जिसे 11000 रुपये नगद और एक शील्ड प्रदान की गई। छोटे घोड़ों की दौड़ में अरुण सिंह का घोड़ा हंसराज पहले स्थान पर रहा, जिसके घुड़सवार सूरज थे। कुशीनगर की रूबि नायक के घोड़े शेरा ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में कुल 48 छोटे-बड़े घोड़ों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता देखने के लिए दूर-दूर से पहुंचे लोग
इस प्रांतीय घुड़दौड़ प्रतियोगिता को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक दूर-दूर से रौनाही पहुंचे। इस अवसर पर सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडेय, आनंद सेन यादव, सरफराज खान, एजाज अहमद, हाजी फिरोज खान गब्बर और फिरदौस खान शामिल थे।