लखनऊ। दिवाली का पर्व नजदीक आने के साथ ही अधिक मुनाफे के लिए मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में मिलावट और गंदगी के बीच मिठाई बनाने के मामले सामने आए हैं।
कल्याणपुर की एक इकाई में मिठाई बनाने में टैलकम पाउडर, सैफोलाइट और व्हाइटनिंग एजेंट रानीपाल का इस्तेमाल होता मिला। वहीं, मड़ियांव में चूहे-कॉकरोच के बीच पतीसा बनाया जा रहा था। दोनों इकाइयां बिना खाद्य लाइसेंस के चल रही थीं। टीम ने इन्हें बंद कराकर खाद्य सामग्री जब्त की और नमूने जांच के लिए भेजे।
कल्याणपुर के कंचना बिहारी मार्ग स्थित मन्नू खिलौना मिठाई इकाई से 348 किलो खिलौना मिठाई, 1,998 किलो गट्टा, 28 किलो बताशे और 24 किलो टैलकम पाउडर जब्त किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य वीपी सिंह ने बताया कि संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
वहीं, मड़ियांव के हरी ओम नगर स्थित श्री नारायण पतीसा इकाई में जाले, कॉकरोच और चूहे मिले। कर्मचारियों की स्वच्छता भी संतोषजनक नहीं थी। यहां से 280 किलो पतीसा रोल के 560 बॉक्स और 648 किलो मैदा जब्त किया गया। दोनों इकाइयों से लिए गए नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
कल्याणपुर और मड़ियांव में मिठाई निर्माण इकाइयों पर कार्रवाई के दौरान जब्त की गई सामग्री।