जानकीपुरम में खंभों पर लगीं झालरें।
लखनऊ। एलडीए की यांत्रिक इकाई ने नेताओं को लुभाने के लिए बिजली के खंभों पर रंग-बिरंगी एलईडी झालरें लपेट दीं। इन्हें सीधे स्ट्रीट लाइट की लाइन से जोड़ दिया गया। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को निरीक्षण के बाद बिजली विभाग ने इस पर आपत्ति जताई।
उपखंड अधिकारी सौरभ उपाध्याय के मुताबिक, इंजीनियरिंग कॉलेज और जीपीआरए उपकेंद्र के व्यस्त इलाकों में 11 हजार और 440 वोल्ट की लाइन वाले खंभों पर झालरें लगाई गई हैं। छुइयापुरवा में कुर्सी रोड पर भी काफी दूर तक सजावटी लाइटें लगाई गई हैं। हाईटेंशन लाइनों और केबल के संपर्क में झालरें आने से बड़ा हादसा हो सकता है। अधिकारियों के अनुसार, झालर लगाने से पहले बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर से अनुमति भी नहीं ली गई। मामले में एलडीए को पत्र भेजा जा रहा है।
जानकीपुरम में खंभों पर लगीं झालरें।