फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैंसर संस्थान में अगले महीने से मरीजों को मिलेगा ज्यादा सुरक्षित खून

विज्ञापन
कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान।
विज्ञापन
लखनऊ। चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में मरीजों को पहले के मुकाबले और सुरक्षित खून मिलने का रास्ता साफ हो गया है। परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड ने संस्थान में लगने जा रही न्यूक्लिक एसिड एंपलिफिकेशन टेस्ट (नैट) और एक्सरे इरेडियेटर मशीन को मंजूरी दे दी है। रेडिएशन वाली किसी भी मशीन के लिए इसकी मंजूरी जरूरी होती है।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने बताया कि संस्थान के ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में इन मशीनों की खरीद को मंजूरी मिली है। इनमें से तीन करोड़ रुपये की नैट और चार करोड़ रुपये की लागत से एक्सरे इरेडियेटर मशीन आ रही है।
कैंसर के मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कम होती है। इसलिए उन्हें खून चढ़ाने में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होती है। नैट और एक्सरे इरेडियेटर से खून में मामूली संक्रमण की भी पहचान की जा सकती है। खून चढ़ाने से पहले एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, सी, सिफलिस और मलेरिया की जांच की जाती है। आमतौर पर कोई संक्रमण तभी पकड़ में आता है, जब व्यक्ति को संक्रमित हुए काफी दिन बीत चुके होते हैं। नैट मशीन भी ये जांच करती है, लेकिन इसकी संवेदनशीलता ज्यादा होने से एक-दो दिन पहले हुए संक्रमण को भी यह पकड़ लेती है। इससे संक्रमण की आशंका न्यूनतम हो जाती है।
विज्ञापन

डेंगू, स्वाइन फ्लू और अन्य संक्रमण की होगी पहचान
एक्सरे इरेडियेटर मशीन डेंगू, स्वाइन फ्लू समेत कई अन्य संक्रमण की पहचान कर लेती है। इसके माध्यम से इनफ्लुएंजा वायरस, डेंगू, सेप्टोकॉकस, एलर्जी वाले बैक्टीरिया समेत अन्य संक्रमण का खात्मा हो सकता है। सामान्य तौर पर चार मिनट में चार यूनिट तक खून संक्रमण मुक्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें