फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइक और स्कूली वैन में भिड़ंत, 17 फीट नीचे गिरा युवक

विज्ञापन
हादसे के बाद स्कूली वैन व बाइक का हाल।
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र के हरदोई रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार शाम तेज रफ्तार बाइक और स्कूली वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे बाइक चालक सत्यम संतुलन खो बैठे और उछलकर 17 फीट नीचे पुल की दूसरी ओर सड़क पर जा गिरे। उनका साथी रंजीत भी गिरने से घायल हो गया। वैन में बैठे बच्चों में से आयुष्मान को हल्की चोट आई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के अनुसार हरदोई के बेहंदर थानाक्षेत्र के घुसपाहा गांव निवासी रंजीत और उनका रिश्तेदार गोमतीनगर निवासी सत्यम बाइक से हरदोई जा रहे थे। ओवरब्रिज पर स्कूली वैन गलत दिशा से आ रही थी। इससे दोनों में टक्कर हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने वैन चालक को हिरासत में लिया। वैन में सवार बच्चे अरहम, मोहम्मद, अहमद, साफिया और यूसुफ बाल-बाल बच गए। हादसे से ठीक पहले चालक तीन बच्चों, रेहान, जैनब और आजाद को घर उतार चुका था। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल सत्यम और रंजीत को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की स्थिति गंभीर है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के मुताबिक पुलिस वैन में लगे जीपीएस व रूट चार्ट की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि चालक पुल पर गलत दिशा में क्यों चढ़ा? स्थानीय लोगों ने बताया कि इस ओवरब्रिज पर अक्सर गलत दिशा से वाहन चलते हैं, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें