फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डाॅक्टर को घर बैठे जांच रिपोर्ट दिखा सकेंगे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




लखनऊ। डाॅ. राम मनोहर लोहिया संस्थान में आने वाले दिनों में ओपीडी में परामर्श के बाद सिर्फ रिपोर्ट दिखाने के लिए मरीजों को चक्कर नहीं काटने होंगे। संस्थान में टेलीमेडिसिन के माध्यम से मरीज रिपोर्ट दिखा सकेंगे। पायलट प्राेजेक्ट के तहत मेडिसिन विभाग से इसकी शुरुआत होगी। इस दौरान वीडियोकाॅल के माध्यम से मरीज की रिपोर्ट देखी जाएंगी और दवाएं भी लिखी जाएंगी।

संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. विक्रम सिंह ने बताया कि हर ओपीडी में काफी मरीज ऐसे होते हैं, जिन्हें दवाओं के साथ ही जांच भी लिखी जाती है। जांच के आधार पर मरीज की दवाएं बदली जाती हैं। ज्यादातर मरीजों की रिपोर्ट उस दिन नहीं आती है। ऐसे में हर ओपीडी में करीब 40 फीसदी मरीज ऐसे होते हैं, जो सिर्फ रिपोर्ट दिखाने के लिए अन्य जनपदों से आते हैं। अब ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि मरीज साधारण व्हाट्सएप के माध्यम से रिपोर्ट भेजने के साथ ही वीडियोकाॅल के माध्यम से जुड़ भी सकेंगे। डाॅक्टर इसके माध्यम से नई दवाएं भी लिख सकेंगे। यह सुविधा सिर्फ पुराने मरीजों के लिए ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एके सिंह ने बताया कि टेलीमेडिसिन की सुविधा दोपहर दो बजे के बाद शुरू की जाएगी। इसके लिए संबंधित मरीज के पास एक लिंक चला जाएगा। इस लिंक के माध्यम से वे संस्थान से जुड़ जाएंगे। टेलीमेडिसिन के लिए जरूरी शर्तें पूरी करने वाले मरीज हर ओपीडी में पहले ही छांट लिए जाएंगे। इन मरीजों के अलावा अगर किसी अन्य को टेलीमेडिसिन की जरूरत पड़ती है तो वे मैसेज कर सकेंगे। यह सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों की दौड़ बचेगी। इससे उनके समय और धन दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें