फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश से शहर में सड़कें लबालब, घरों में भरा पानी, पेड़ भी गिरे

विज्ञापन
शहर में जलभराव।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में दो दिनों से हो रही बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। गोमतीनगर, आशियाना, एलडीए कॉलोनी, जानकीपुरम विस्तार सहित कई इलाकों में भीषण जलभराव हो गया। कई स्थानों पर सड़कें धंसीं और पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आईं।
विज्ञापन

हर साल की तरह इस बार भी आशियाना कॉलोनी में भारी जलभराव हो गया। किला मोहम्मदी नाला चोक होने से नाले का पानी सड़कों और घरों में भर गया। सेक्टर एल सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां दो फीट तक पानी भर गया। सेक्टर एच, ई, जी, आई और जे में भी हालात बदतर रहे। यहां करीब एक हजार घरों-दुकानों में पानी घुसने से लोगों का सामान खराब हो गया।

लोग कई घंटे घरों में कैद रहे और जरूरी सामान भी नहीं खरीद सके। स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया, कहा कि शिकायतों के बावजूद कोई राहत टीम समय पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


गोमतीनगर में भी पानी ही पानी
विक्रांतखंड स्थित सेंट टेरेसा स्कूल के पीछे के इलाके में भी घरों में पानी घुस गया। घरेलू उपकरण और फर्नीचर बर्बाद हो गए। सूचना आयोग के सामने, विभूतिखंड और अन्य हिस्सों में भी हालात गंभीर रहे।

47 स्थानों पर पेड़ व डाल गिरे
बारिश के दौरान 47 अलग-अलग जगहों पर पेड़ और डाल गिरने की घटनाएं हुईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। लालकुआं चौराहा, डीजीपी ऑफिस के पास, जिमखाना क्लब, राजभवन गेट, आशियाना पुलिस चौकी, कोनेश्वर चौराहा, जानकीपुरम विस्तार शुक्ला चौराहा आदि जगह पेड़ व डालें गिरीं।

धंसी सड़कें, गहरे गड्ढे
इंदिरानगर ए-ब्लॉक कन्वेंशन सेंटर के पास सड़क धंसने से 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया। सीवर मैनहोल के पास हुई धंसान से पास के घरों का संपर्क टूट गया। विभूतिखंड, पिकअप भवन के पास भी सड़क का हिस्सा धंसा।
विज्ञापन


अन्य जलभराव प्रभावित क्षेत्र
जानकीपुरम विस्तार का भवानी चौराहा

विभूतिखंड और विक्रांतखंड (गोमतीनगर)

आशियाना के खजाना मार्केट

अलीगंज सेक्टर-के और पुरनिया चौराहा

पॉलीटेक्निक चौराहा, फैजुल्लागंज, खदरा, बालागंज आदि

शहर में जलभराव।

शहर में जलभराव।

शहर में जलभराव।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें