फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीजीआई में मरीजों ने साझा किए भावुक अनुभव

विज्ञापन
पीजीआई में हुआ कार्यक्रम।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग ने बृहस्पतिवार को स्थापना दिवस मनाया। ''नवजीवन: एक नई सुबह'' विषय पर हुए इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आईसीयू से स्वस्थ होकर लौटे मरीज और उनके परिजन रहे। इस दौरान करीब 10-12 मरीजों व उनके तीमारदारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों का आभार जताया। मरीजों ने आईसीयू में अपने इलाज के अनुभव साझा किए, जिससे माहौल भावुक हो गया। उन्होंने चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ की मेहनत की प्रशंसा की। इस मौके पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक आरके धीमन ने विभाग की उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने आईसीयू की बेड क्षमता बढ़ाने के प्रयासों पर जोर दिया। विभागाध्यक्ष बनानी पोद्दार ने अतिथियों और स्वस्थ मरीजों का स्वागत किया। उन्होंने विभाग की सुविधाओं की जानकारी भी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें