फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मरीज का डीएए विधि से हुआ कूल्हा प्रत्यारोपण

Tue, 02 Dec 2025 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मरीज का डीएए विधि से हुआ कूल्हा प्रत्यारोपण
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज टीबी संयुक्त अस्पताल में महिला का आयुष्मान योजना से कूल्हा प्रत्यारोपण किया गया है। इस प्रत्यारोपण के बाद महिला पलथी मारकर जमीन पर बैठ सकेगी। खेती भी कर सकती है। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि पहली बार डायरेक्ट एंटीरियर अप्रोच (डीएए) विधि से कूल्हे का प्रत्यारोपण किया गया है।
विज्ञापन

बीकेटी निवासी महिला गुड्डी (58) सड़क हादसे में जख्मी हो गई थीं। इससे उनका कूल्हे का जोड़ टूट गया था। दो माह तक वह निजी डॉक्टरों को दिखाती रहीं, लेकिन राहत नहीं मिली। पांच दिन पहले ठाकुरगंज अस्पताल में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. राजेश प्रजापति को दिखाया। डॉ. राजेश ने कूल्हा प्रत्यारोपण की सलाह दी।

डॉ. राजेश ने बताया कि अस्पताल में पहली बार डीएए विधि से कूल्हा प्रत्यारोपण किया गया। इस विधि में जांघ के सामने से चीरा लगाकर मांसपेशियों के बीच के प्राकृतिक अंतराल से कूल्हे के जोड़ तक पहुंचा जाता है। इसमें प्रमुख मांसपेशियों को काटने के बजाय उनके बीच से रास्ता बनाया जाता है, जिससे सर्जरी के बाद दर्द कम होता है और रिकवरी भी तेजी से होती है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि मरीज का आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क ऑपरेशन किया गया है। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. शाहिद अंसारी, डॉ. एके पांडेय, नर्स नीतू और श्वेता भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें