फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसे में बाइक सवार दामाद की मौत, ससुर गंभीर

Tue, 02 Dec 2025 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मोहम्मद अलीम की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज इलाके में सोमवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार दामाद की मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे उनके ससुर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए पुलिस हाईवे के अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक काकोरी के पलिया निवासी मो. अलीम (32) जरी का काम करते हैं। सोमवार शाम करीब तीन बजे वह पत्नी फूलबानो, बेटे अब्दुल मुतलिब व बेटी अनायजा के साथ बाइक से अमेठी स्थित अपनी ससुराल आए थे। शाम को उन्हें परिवार के साथ अपने परिचित खुर्दही निवासी डॉ. वसीम की बेटी के निकाह में शामिल होना था। करीब पांच बजे वह अमेठी के मदरसा वार्ड निवासी ससुर खलील अहमद (68) के साथ बाइक से समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए खुर्दही जा रहे थे, तभी सुल्तानपुर रोड पर कोडरा कट के पास किसी वाहन से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दामाद-ससुर बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने अलीम को मृत घोषित कर दिया। वहीं खलील की हालत नाजुक देख उन्हें सिविल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें