केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में रविवार दोपहर लिफ्ट फंसने से दो मरीजों समेत तीन तीमारदार फंस गए। एक मरीज ने घबराहट महसूस की तो मदद के लिए तीमारदारों ने शोर मचाना शुरू किया, लेकिन उनकी आवाज वहीं दब कर रह गई।
करीब दस मिनट बाद अचानक लिफ्ट चलकर तीसरे मंजिल पर पहुंच गई। इसी मंजिल पर उतरकर तीमारदारों ने कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।
उनका कहना था कि कई बार लिफ्ट फंसने की घटनाएं हो चुकी हैं पर कर्मचारियों की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रॉमा की लिफ्ट नंबर-एक दोपहर दो बजे के करीब अचानक बंद हो गई।
इसमें सुषमा देवी समेत दो अन्य तीमारदार थे। उन्होंने बताया लिफ्ट फंसने के बाद एक मरीज को घबराहट होने लगी। इस पर लिफ्ट का इमरजेंसी बटन दबाया लेकिन वह भी काम नहीं कर रहा था।