महोत्सव में खिलाया जा रहा घटिया फिंगर चिप्स
- फोटो : amar ujala
लखनऊ महोत्सव में पेट की बीमारियां भी स्वाद के साथ परोसी जा रही हैं। यहां आने वाले विजिटर्स को खाने के स्टॉल और फूडकोर्ट में सिंथेटिक रंगों का उपयोग कर बनी टमैटो सॉस और चिली सॉस खिलाई जा रही है।
यह केवल यहीं तक सीमित नहीं है। फिंगर चिप्स, हरी मटर तक की रेसिपी अच्छी तरह पकी हुई दिखाने के लिए सिंथेटिक रंगों का उपयोग कर दिया जा रहा है।
रविवार को खुद एफएसडीए की टीम ने लखनऊ महोत्सव में धड़ल्ले से सिंथेटिक रंगों का उपयोग कर बनाए जा रहे उत्पादों को पकड़ा। इसके बाद तीन कैन सॉस के अलावा चिली चटनी नष्ट कराई गई।
कई स्टॉल पर बन रहे फिंगर चिप्स, हरी मटर को विक्रेताओं से ही नष्ट कराया गया। एफएसडीए के अधिकारियों का कहना है कि सबसे अधिक बुरा हाल महोत्सव स्थल के बाहर की तरफ लगे हुए खाने के स्टॉलों पर है। इनको अभी दो-तीन दिन पहले भी समझाया गया था। इसके बाद भी सिंथेटिक रंगों का उपयोग बंद नहीं कराया गया।