फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू में नहीं मिला स्ट्रेचर, एक घंटे मालवाहन वाहन में खाट पर पड़ा रहा मरीज

विज्ञापन
patient not got stretuer till one hour in kgmu trauma center
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के होल्डिंग एरिया में पहुंच रहे मरीजों को स्ट्रेचर के लिए भटकना पड़ रहा है। स्ट्रेचर न मिलने से मरीज घंटों तक एंबुलेंस में पड़े रहते हैं। गुरुवार को ऐसा ही हुआ। यहां एक मरीज स्ट्रेचर न मिलने से घंटे भर तक मालवाहक वाहन में खाट पर पड़ा रहा। तीमारदार उसे इसी वाहन से लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे थे। काफी मशक्कत के बाद मरीज को स्ट्रेचर मिल सका।
विज्ञापन

मलिहाबाद निवासी 40 वर्षीय मुकेश को रीढ़ में परेशानी के चलते घर वाले पहले नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां हालत न सुधरने पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां स्ट्रेचर मिलने में देरी हुई तो मरीज को साथ लाई खटिया पर ही लिटा दिया। हालांकि, इस बारे में ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. संदीप तिवारी का कहना है कि स्ट्रेचर की कोई दिक्कत नहीं है। इसे गेट पर ही रखा जाता है, ताकि मरीजों को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें