फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अल्ट्रासाउंड करवाकर निकला मरीज गश खाकर गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में बृहस्पतिवार सुबह अल्ट्रासाउंड के बाद एक मरीज अचानक गश खाकर गिर पड़ा। आनन-फानन बेटा उन्हें इमरजेंसी ले गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज को दिल का दौरा पड़ा था।
विज्ञापन

अलीगंज निवासी लक्ष्मी नारायण वर्मा (55) सहारा ऑफिस में फील्ड मैनेजर थे। पैर और पेट में सूजन के बाद वह बेटे दीपेंद्र के साथ बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड के लिए लिखा। काफी देर इंतजार के बाद उनकी जांच हो सकी।

लक्ष्मी नारायण वर्मा जांच करवाकर बाहर निकले ही थे कि गश खाकर गिर पड़े। दीपेंद्र उन्हें व्हीलचेयर पर बिठाकर इमरजेंसी लेकर पहुंचे। इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि मरीज को इलाज मुहैया कराया गया, लेकिन दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो चुकी थी। लक्ष्मी नारायण कई बीमारियों से ग्रस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें